ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पटना में लूट के बाद सड़क पर दो थानेदारों का तमाशा, मामला दर्ज करने के बजाए बताने लगे अपना इलाका, देखें वीडियो

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. पटना में दो लाख रुपये की लूट के बाद दो थानेदार बीच सड़क पर सरेआम तमाशा करने लगे. दरअसल दोनों के बीच थाने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. पटना में दो लाख रुपये की लूट के बाद दो थानेदार बीच सड़क पर सरेआम तमाशा करने लगे. दरअसल दोनों के बीच थाने की सीमा को लेकर विवाद हो गया. दोनों थानेदार मामला दर्ज करने के बजाए एक-दूसरे को अपने-अपने इलाके की तय सीमा बताने लगे. 


घटना पटना जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां लखनिबीघा में अपराधियों ने दो लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद जब पीड़ित व्यक्ति  अशोक कुमार दानापुर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिसवालों ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया. दानापुर के थानेदार आर के सिन्हा ने खगौल थाना क्षेत्र की घटना बताकर उसे खगौल थाना भेज दिया. जब पीड़ित व्यक्ति खगौल थाना पहुंचा तो वहां भी पुलिसवालों ने मामला दर्ज करने के बजाए ये बताया कि घटना दानापुर थाना इलाके की है. मामला इस थाने में नहीं दर्ज किया जा सकता है. 


पीड़ित व्यक्ति ने वापस दानापुर थानाध्यक्ष को यह बात बताई. उसके बाद एक बड़ा तमाशा शुरू हुआ. दोनों थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे और एक-दूसरे को अपने थाने की सीमा बताने लगे. हालांकि बाद में दानापुर थानाध्यक्ष पर आकर बात रुकी और उन्होंने मामला दर्ज करने की बात को कुबूल किया. बता दें कि लखनिबीघा के रहनेवाले अशोक कुमार खगौल गाड़ीखाना स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 2 लाख रुपये निकाल कर लौट रहे थे, तभी अपराधी रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता