ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में सड़क पर आगजनी, रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आगजनी कर रहे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आगजनी कर रहे हैं. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के पालीगंज थाना इलाके की है. जहां महाबलीपुर गांव के धोबिया टोला के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. NH 139  पर हुए इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक की पहचान महाबलीपुर गांव के रहने वाले हरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. युवक की मौत पर स्थानीय लोगों का गुसा फूट पड़ा है. ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पालीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है. एक अन्य जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता