ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में राजधानी एक्सप्रेस में मची अफरा तफरी, विदेशी यात्री को देख कोरोना मरीज की फैली अफवाह

PATNA: राजधानी एक्सप्रेस में कोरोना मरीज के अफवाह से अफरातफरी मच गई. जिसके कारण 30 मिनट तक राजधानी को पटना जंक्शन पर रूकी रही. ट्रेन हावड़ा से दिल्ली जा रही थी.विदेश

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राजधानी एक्सप्रेस में कोरोना मरीज के अफवाह से अफरातफरी मच गई. जिसके कारण 30 मिनट तक राजधानी को पटना जंक्शन पर रूकी रही. ट्रेन हावड़ा से दिल्ली जा रही थी.

विदेशी यात्री को देख डरे यात्री

बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस में ए 5 कोर्ट में रूस के दो नागरिक यात्रा कर रहे थे. इस दौरान ही यह अफवाह भी फैली की दोनों नागरिक कोरोना का मरीज है. जिसके बाद बाकी यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. 

रूसी नागरिकों की डॉक्टरों ने की जांच, नहीं मिला लक्षण

हंगामे की जानकारी जब रेलवे के अधिकारियों को मिली तो तुरंत मेडिकल टीम उस बोगी में पहुंची. जिसके बाद दोनों रूसी यात्रियों की जांच की, लेकिन जांच में कोरोना का लक्षण नहीं दिखा. जिसके बाद सभी यात्री शांत हुए.उस जगह से दूसरे जगह पर दोनों विदेशी यात्रियों को बैठाकर ट्रेन को रवाना किया गया. ईसीआर के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया की विदेशी नागरिकों को देख कर कुछ यात्री आतंकित हो गए थे. लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की तो कोई भी कोरोना का लक्षण नहीं मिला है. यह सब अफवाह के कारण हुआ है.

टैग्स