ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

आर के सिन्हा ने किया सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण, बोले: गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता

PATNA : डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के द्वारा भाजपा अनुसूचित म

आर के सिन्हा ने किया सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण, बोले: गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा बिहार प्रदेश के बैनर तले आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सैकड़ो गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया. इस अवसर पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है. मेरा यह हमेशा से प्रयास रहता है कि असहाय लोगों का यथासंभव मदद की जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा भावना भरी होती होती है. किसी भी परिस्थिति में जन सहयोग के लिए तैयार रहते हैं.


आपको बता दें कि आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा द्वारा ठंड में कंबल वितरण, बाढ़ में राहत सामग्री और कोरोना जैसी आपदा में भी लोगों की हमेशा मदद किया गया. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजित चौधरी ने कहा कि आर के सिन्हा और उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा के द्वारा प्रत्येक वर्ष ठिठुरती ठंड को देखते हुए पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में कम्बल वितरित करवाया जाता है.


इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, महामंत्री बेबी कुमारी,राजीव पासवान, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, बीरेंद्र कुमार, डॉ रविशंकर,पूनम देवी आदि उपस्थित रहें.


टैग्स