ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, सुपारी देने के लिए बेच डाला झुमका

PATNA: महिला प्रेमी के प्यार में इतना पागल हो गई कि उसने पति का मर्डर कराने का सोच लिया. हत्या की सुपारी देने के लिए पैसे नहीं थे. पैसा जुटाने के लिए मह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  महिला प्रेमी के प्यार में इतना पागल हो गई कि उसने पति का मर्डर कराने का सोच लिया. हत्या की सुपारी देने के लिए पैसे नहीं थे. पैसा जुटाने के लिए महिला ने अपना कान का झुमका बेच दिया. जिससे 45 हजार रुपए मिला और इस पैसे से ही उसने पति का मर्डर करा दिया. यह पटना के बाढ़ की है. 

एक ही मुलाकात में हो गया था प्यार

हत्या की आरोपी पत्नी शोभा देवी को प्रेमी को देखते ही प्यार हो गया था. वह अपने बच्चे को इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाती थी. बच्चे का अगर तबीयत खराब नहीं भी होता था तो प्रेमी से मिलने के लिए वह डॉक्टर के पास चली जाती थी. डॉक्टर के पास ही उसका प्रेमी काम करता था. 

पति ने किया विरोध तो हत्या की साजिश

इस प्रेम कहानी के बारे में पति को पता चला तो पत्नी की पिटाई कर दी. जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची. उसने यह बात प्रेमी को बताई. प्रेमी ने शूटर का व्यवस्था करने के लिए पैसे की बात की. आरोपी पत्नी ने इसको लेकर अपना आभूषण बेच दी. जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शूटर का व्यवस्था कराया. हत्या के लिए शूटरों ने दो लाख 80 हजार रुपए मांगा, इस बीच शोभा देवी ने एडवांस का 45 हजार दे दिया. इस हत्याकांड के बाद पुलिस  ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 8 जुलाई की सुबह बाजार समिति गेट के पास दूध लाने जा रहे पंकज की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. पंकज शहरी पावर ग्रिड का कर्मचारी था.