ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

UP में सामने आया कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, पटना में भी मिले 4 संदिग्ध

PATNA : यूपी में कोरोना ने दस्तक दे दी है. यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है. जिसकी पुष्टि हो गई है. बताया जा रहा है कि कनाडा के रहने वाले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : यूपी में कोरोना ने दस्तक दे दी है. यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है. जिसकी पुष्टि हो गई है. बताया जा रहा है कि कनाडा के रहने वाले पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार से मिलने लखनऊ आए थे. जिसमें से महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. वहीं महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. जिसके बाद महिला को आइशोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है.

इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में कोरोना से पीड़ित चार संदिग्ध मिले हैं. पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वायरस के दो-दो संदिग्ध भर्ती हुए है. 


पीएमसीएच में भर्ती कराया गया एक संदिग्ध औरंगाबाद और दूसरा समस्तीपुर का है. वहीं एनएमसीएच में एक महिला को भर्ती कराया गया है जो राजस्थान के ब्रम्ह स्थान मंदिर से लौट कर आई है. वहीं एक दिल्ली से लौट कर आए युवक को भी भर्ती कराया गया है. सभी के जांच के नमूने आरएमआरआई भेजे गए है.