ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में लव जिहाद, पत्नी का धर्म परिवर्तन करा कर पति ने छोड़ा, आरा से आशिक के साथ भागकर की थी लव मैरिज

PATNA : लव जिहाद का एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक महिला ने अपने पति के ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने म

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लव जिहाद का एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक महिला ने अपने पति के ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने महिला कोषांग में घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.



पति ने जबरन कराया धर्म परिवर्तन
घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां राघोपुर में एक महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप अपने पति के ऊपर लगाया है. बिहटा महिला कोषांग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित महिला ललिता देवी ने बताया कि उसके पति अनवारूल उर्फ राजू ने शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराया है. अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है. सास उसके साथ मारपीट करती है. 


आरा में प्रेमी से मुलाकात के बाद हुई फरार
पीड़िता ललिता देवी बक्सर जिले के  ब्रह्मपुर गांव की रहने वाली है. वह आरा अपने बुआ के यहां अक्सर आया करती थी. जहां उसकी मुलाकात फुफेरे भाई के दोस्त अनवारूल के साथ हुई. दोनों की नजदीकियां बढ़ते गई और दोनों की एक बेटी हुई. बेटी को जन्म देने के बाद 2014 में दोनों ने भागकर शादी रचा ली. पीड़िता ने बताया कि लव मैरिज करने के बाद अनवारूल उसे राघोपुर गांव में किराए के मकान में रखता था. एक दिन मस्जिद में ले जाकर उसने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया. धर्म परिवर्तन के बाद जब वह अपने घर ले गया तो उसकी सास ने शादी मानने से इनकार कर दिया और वह घर से निकाल दी. 


आरोपी पति की हैं चार पत्नियां
मामला सामने आने के बाद बिहटा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महिला कोषांग प्रभारी संगीता देवी ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है. पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने चार शादियां की है. पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता