ब्रेकिंग
पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया

पटना हाईकोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई मामलों का हुआ निपटारा

PATNA: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा) के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में पटना हाई कोर्ट, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों एवं अनुमंडलीय विध

पटना हाईकोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई मामलों का हुआ निपटारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा) के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में पटना हाई कोर्ट, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समितियों में “राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।


लंबित वाद मामलों में आपराधिक शमनीयवाद, NI एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, विद्युत एवं पानी बिल संबंधित विवाद ( चोरी के मामले छोड़कर), वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत लाभ से संबंधित विवाद, राजस्व मामले, अन्य दिवानी वाद ( किराया, सुखाधिकार) निषेधाज्ञा, specific performance एवं अन्य मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। कुल 27874 मामलों का निष्पादन किया गया।


विवादपूर्व मामलों में एन० आई० एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले का निष्पादन किया गया, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद ( चोरी के मामले छोड़कर) सेवा ( वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत लाभ से संबंधित ) वाद, राजस्व मामले, अन्य दिवानी वाद ( किराया सुखाधिकार) (easement) निषेधाज्ञा, specific performance वाद एवं अन्य मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।


विवादपूर्व मामलों में कुल 57733 मामलों का निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विवादपूर्व एवं लंबित वाद में कुल 85607 मामलों का निपटारा किया गया। विवादपूर्व मामलों में कुल 1419187489/- रूपये और विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों में कुल 44,34,09,083/- रूपये समझौता राशि है।


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता