ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में दूर्गा पूजा में बिना हेलमेट बाइक पर घूमने वालों पर गिरी गाज: करीब 8 हजार गाड़ियों पर कार्रवाई, 80 लाख का कटा चालान

PATNA: दूर्गा पूजा के दौरान पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का पुलिस ने इलाज कर दिया है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे करीब 8 हजार बाइक की पहचान कर ली है, जिन पर बि

पटना में दूर्गा पूजा में बिना हेलमेट बाइक पर घूमने वालों पर गिरी गाज: करीब 8 हजार गाड़ियों पर कार्रवाई, 80 लाख का कटा चालान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दूर्गा पूजा के दौरान पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का पुलिस ने इलाज कर दिया है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे करीब 8 हजार बाइक की पहचान कर ली है, जिन पर बिना हेलमेट के सवार होकर मेला घूमा जा रहा था. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को पटना की सड़कों पर मौज मस्ती करने वाले ऐसे लोगों पर करीब 80 लाख का चालान काट दिया गया है.


पटना ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पूजा के दौरान बिना हेलमेट पटना की सड़कों पर मस्ती करने वालों को अब जुर्माने भरना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक चेक पोस्ट और चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर कार्रवाई की है. सिर्फ दो दिनों की सीसीटीवी कैमरे की जांच में ऐसे 7 हजार 783 बाइक की पहचान की गयी है, जिसे बिना हेलमेट पहने चलाया जा रहा था. उन पर 80 लाख 80 हजार रुपये का चालान काटा गया है.


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सबसे ज्यादा चालान नवमी के दिन का काटा गया है. नवमी के दिन 35 लाख रूपये से ज्यादा का चालान काटा गया है. इसमें बिना हेलमेट वालों से लेकर बाइक पर ट्रिपल लोडिंग चलने वाले शामिल हैं. दरअसल दूर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक पुलिस शांत बैठी थी, लेकिन सड़कों पर लगे कैमरे काम कर रहे थे. उन्हीं कैमरों के फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गयी है.


141 बाइक जब्त

हालांकि पटना पुलिस ने सप्तमी की देर रात से नवमी की रात तक शहर में विशेष अभियान चलाया था. ट्रैफिक एसपी पूरन झा के नेतृत्व में कई इलाकों में बाइक सवारों पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान 141 बाइकर्स को पकड़ा गया और उनकी बाइक जब्त कर ली गयी. 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता