ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में दो लड़कियों की मौत, दो की हालत नाजुक, घर में पसरा मातम

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो लड़कियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई. इस घटना में दो अन्य लड़कियों की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो लड़कियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई. इस घटना में दो अन्य लड़कियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों के घर में मातम छाया हुआ है. 

घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां ताजपुर टिलहारी मुसहरी में चार लड़कियां पानी में डूब गईं. इस घटना में दो बच्चियों ने दम तोड़ दिया जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां कपड़ा धोने के लिए गई हुई थीं. इसी दौरान वह ज्यादा गहरे पानी में चली गईं. हो-हल्ला सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने दो लड़कियों की जान बचाई. तब तक दो लड़कियां पानी में डूब गईं. मृतकों की पहचान खुशबू (18) और अंजनी (19) के रूप में की गई है. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मनेर अंचलाधिकारी संजय कुमार झा ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. पुलिस ने मृतकों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pankaj Kumar

FirstBihar संवाददाता