ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

धनतेरस पर खूब बरसा धन, पटना में 1100 करोड़ से ज्यादा का हुआ कारोबार

PATNA : बीते 2 सालों से कोरोनावायरस के कारण बाजार में जो मंदी छाई हुई थी वह इस साल धनतेरस पर गायब होती नजर आई है। धनतेरस के मौके पर पटना में बाजार के अंदर जबरदस्त रौनक देखने क

धनतेरस पर खूब बरसा धन, पटना में 1100 करोड़ से ज्यादा का हुआ कारोबार
Editor
3 मिनट

PATNA : बीते 2 सालों से कोरोनावायरस के कारण बाजार में जो मंदी छाई हुई थी वह इस साल धनतेरस पर गायब होती नजर आई है। धनतेरस के मौके पर पटना में बाजार के अंदर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। एक अनुमान के मुताबिक पटना में 1100 करोड रुपए का कारोबार धनतेरस के मौके पर हुआ है। धनतेरस पर जमकर खरीददारी से पटना का बाजार निहाल हो गया। गाड़ियों, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, और होम एप्लायंसेज बाजार में खूब खरीददारी हुई। 


राजधानी पटना में 85 लाख रुपये तक का हार बिका धनतेरस के मौके पर बिका है। एक करोड़ 35 लाख रुपये की बीएमडल्ब्यू भी पटना के रहने वाले एक सख़्श ने खरीदी है। अनुमान के मुताबिक धनतेरस के दिन पटनावासियों ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की खरीददारी की। धनतेरस के मौके पर मंगलवार को पूरे दिन और रात शुभ मुहूर्त होने से देर रात तक बाजार गुलजार रहे। इसी का नतीजा रहा कि दो साल बाद बाजार चहक उठा। अधिक खरीददारी के चलते चांदी के पुराने सिक्के कम पड़ गए तो सोने के सिक्के भी जमकर बिके। बेली रोड राजा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स के यहां सबसे महंगी ज्वेलरी बिकी। यहां इस बार 85 लाख रुपये मूल्य के हार का सेट बिका। डायमंड सेट का नेकलेस इस बार सबसे ऊंची कीमत पर बिका। 


धनतेरस के मौके पर पटना के चार पहिए वाहनों के शो रूम से एक हजार से अधिक और दो पहिया वाहनों के शो रूम से दो हजार से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी इस मौके पर दी गई। चार सौ करोड़ के करीब वाहनों का बाजार रहा। टोयोटा  शोरूम के मुताबिक धनतेरस पर 172 गाड़ियों की बिक्री हुई। इसमें सबसे अधिक 47 गाड़ी फॉच्यूनर बिकी। अर्बन क्रूजर 36, ग्लैजा 38 और क्रिस्टा की 30 गाड़ी निकली। 15 करोड़ के करीब व्यापार हुआ। मारुति एजेंसी से मिले अपडेट के मुताबिक धनतेरस पर 440 गाड़ियां की डिलीवरी हुई।

टैग्स