ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

पटना : पॉजिटिव महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म, जानें नवजातों की रिपोर्ट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है. जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में कोरोना के केस है. पटना में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही गर्भवती महिलाओं में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे है

पटना : पॉजिटिव महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म, जानें नवजातों की रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है. जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में कोरोना के केस है. पटना में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही गर्भवती महिलाओं में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. इसी दौरान शुक्रवार को PMCH में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया. जिसमें एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई तो वहीं दूसरी महिला की ऑपरेशन के बाद डिलीवरी की गई. 



वहीं इस पर  PMCH की डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. दोनों नवजात बच्चों का भी कोरोना जांच कराया गया और जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिली है. बता दें कोरोना संक्रमित महिला जिसकी डिलीवरी ऑपरेशन से की गई है उसका ऑपरेशन लगभग 45 मिनट तक चला.  बता दें पटना के राजापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भी एक पॉजिटिव महिला ने नवजात को जन्म दिया है. जन्म के बाद बच्चे की कोरोना जांच कराई गई, जिसके बाद बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बच्चे को अलग से एनआईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है. हालांकि, डॉक्टरों की मानें तो जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक है.


बता दें कि बिहार में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3048 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी के साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 8489 पर पहुंच गया है. बिहार में पिछले 6 दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 8.65 फीसदी बढ़ी है. शुक्रवार को दो कोविड मरीजों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है.


टैग्स