ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

पटना में कोरोना का खतरनाक ट्रेंड, बिहार के दूसरे जिलों से सात गुना ज्यादा है संक्रमण

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण बेहद खतरनाक दौर में जा पहुंचा है। राजधानी में संक्रमण का जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है वह खतरे की घंटी बजा रहा है। पूरे बिहार के दूसरे जिलों

पटना में कोरोना का खतरनाक ट्रेंड, बिहार के दूसरे जिलों से सात गुना ज्यादा है संक्रमण
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण बेहद खतरनाक दौर में जा पहुंचा है। राजधानी में संक्रमण का जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है वह खतरे की घंटी बजा रहा है। पूरे बिहार के दूसरे जिलों में संक्रमण की जो रफ्तार है उसकी तुलना में पटना में 7 गुना ज्यादा संक्रमण है। पटना में संक्रमण का दर पिछले 5 दिनों से लगातार 20 फ़ीसदी से ज्यादा है। शुक्रवार को यह प्रतिशत 22 के ऊपर जा पहुंचा जबकि राज्य के दूसरे हिस्से में संक्रमण दर 3.58 फ़ीसदी है। 


पटना में संक्रमण के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो 9 जनवरी को यहां संक्रमण की दर 21.94 फ़ीसदी थी। 10 जनवरी को 21.51 फ़ीसदी, 11 जनवरी को 20.65 फ़ीसदी, 12 जनवरी को 19.86 फ़ीसदी, 13 जनवरी को 23.2 फीसदी और 14 जनवरी को 21.66 फ़ीसदी संक्रमण की दर रही। हालांकि पटना में राहत की बात यह है कि यहां 99 फीसदी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केवल एक फ़ीसदी संक्रमित मरीज ही किसी न किसी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। 


स्वास्थ्य विभाग ने पटना को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक शुक्रवार को पटना में कुल 9768 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 2116 नए मरीज मिले। इससे पहले भी लगातार पटना में मिल रहे मरीजों की संख्या दो हजार के ऊपर रही है। अगर पूरे राज्य की बात करें तो बुधवार को राज्य में संक्रमण की दर 3.55 फ़ीसदी थी और गुरुवार को यह 3.51 फीसदी रही।