ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

पटना में 31 मार्च तक सिटी बसों के परिचालन पर रोक, 22 मार्च से अंतरराज्यीय बस सेवा भी होगी बंद

PATNA: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए परिवहन विभाग ने पटना में सिटी सर्विसेज की बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. शनिवार से सिटी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए परिवहन विभाग ने पटना में सिटी सर्विसेज की बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. शनिवार से सिटी सर्विसेज की बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है वहीं रविवार से अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेगी.

देखिये वीडियो :


परिवार विभाग ने जारी किया आदेश

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के फैलने से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर  31 मार्च तक सिटी बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक लगाई गई है. 31 मार्च तक सरकारी एवं प्राइवेट सभी तरह के सिटी बसों एवं अंतरराज्यीय बसों का परिचालन नहीं किया जाएगा. बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. स्थिति सामान्य होने के बाद ही बसों के परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना-दिल्ली-पटना के बीच चलने वाली वोल्वो बसों के परिचालन पर भी 31 मार्च तक के लिए रोक लगाई गई है. दिल्ली के लिए 7 बसों का परिचालन किया जा रहा था.

नेपाल की बस पहले ही हो चुकी है बंद

बताते चलें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा पटना में 120 सिटी बसों का परिचालन प्रतिदिन किया जा रहा है. हर दिन लगभग 50 हजार यात्री सिटी बसों से सफर करते हैं. इसके पूर्व 31 मार्च तक काठमांडू और जनकपुर के लिए चलने वाली बसों को बंद किया जा चुका है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को सेनेटाइज कराना सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित जिलों के डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई को निर्देश दिया गया है.

टैग्स