ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल

Gaya Airport : गया एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले महिला का हंगामा, पायलट से भिड़ी तो विमान को लौटाना पड़ा; पुलिस ने हिरासत में लिया

गया एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले हंगामा हो गया। मोबाइल एयरपोर्ट पर छूटने के बाद महिला यात्री की पायलट से बहस हुई। विमान को वापस पार्किंग में लाकर महिला को उतारा गया और पुलिस ने हिरासत में लिया।

Gaya Airport : गया एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले महिला का हंगामा, पायलट से भिड़ी तो विमान को लौटाना पड़ा; पुलिस ने हिरासत में लिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Gaya Airport : गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो के विमान में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला यात्री की पायलट से बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विमान को टेकऑफ से ठीक पहले रोकना पड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने महिला यात्री को विमान से उतार दिया।

मामला रविवार का है। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6157 को गया से सुबह करीब 11:30 बजे कोलकाता के लिए रवाना होना था। बोर्डिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे। विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी एक महिला यात्री का पायलट से विवाद शुरू हो गया।

मोबाइल छूटने से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि महिला यात्री आशा राजेन्द्रन कृष्णा मूर्ति का मोबाइल एयरपोर्ट पर ही छूट गया था। बोर्डिंग और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद वह विमान में बैठ चुकी थीं। मोबाइल वापस लेने को लेकर वह पायलट से बात करने लगीं और इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख पायलट ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। इसके बाद विमान की आगे की मूवमेंट रोक दी गई और उसे वापस पार्किंग एरिया में लाया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने महिला को विमान से उतारा

विमान के पार्किंग एरिया में लौटने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने महिला यात्री को विमान से उतार लिया। इसके बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना कर दी गई। महिला को कोलकाता होते हुए दुबई जाना था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी गया एयरपोर्ट पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

इंडिगो स्टेशन मैनेजर ने दी लिखित शिकायत

गयाजी एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि फ्लाइट को सुबह 11:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद महिला यात्री विमान में सवार हो गई थी। टेकऑफ के दौरान विवाद होने के बाद विमान की मूवमेंट रोक दी गई और महिला को विमान से उतारने के बाद फ्लाइट को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। वहीं, पुलिस के अनुसार इंडिगो के स्टेशन मैनेजर विश्व रंजन राणा ने महिला यात्री के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। मोबाइल लेने की कोशिश में शुरू हुआ विवाद आखिर विमान रुकने और महिला यात्री के हिरासत में पहुंचने तक कैसे पहुंच गया, इसे लेकर एयरपोर्ट पर काफी देर तक चर्चा होती रही।