ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..रक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..

पटना में इंटर की छात्रा ने उफनती नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF की टीम

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंटर की छात्रा ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। छात्रा के नदी में कूदने के बाद वहां मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन लड़

पटना में इंटर की छात्रा ने उफनती नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंटर की छात्रा ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। छात्रा के नदी में कूदने के बाद वहां मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन लड़की का कही पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरफ को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवती को तलाश कर रही है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी की है।


छात्रा की पहचान सोमर पासवान की 18 वर्षीय बेटी इंदु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंदु किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से नाराज थी और इंदु ने पुल से अचानक पुनपुन नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद युवक ने भी उफनती नदी में छलांग लगा दी लेकर उसे नहीं बचा सका और वह पानी के तेज बहाव में बह गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गौरीचक थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लड़की को नदी में तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। उधर, लापता लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।