ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BPSM ऑफिस के बाहर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के कार्यालय के बाहर पटना पुलिस ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज क

पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BPSM ऑफिस के बाहर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के कार्यालय के बाहर पटना पुलिस ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है. अभ्यर्थियों को राजधानी की पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा है. इस लाठीचार्ज में कई कैंडिडेट्स को चोटें आई हैं. मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है.


घटना सचिवालय थाना के बीपीएसएम यानी कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के कार्यालय की है, जहां दफ्तर के बाहर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर संविदा पर नियोजन को लेकर हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. उन्हें पुलिस द्वारा पीटा गया है. प्रर्दशनकारियों को बीपीएसएम ऑफिस के पास से पुलिसवाले हटा रहे हैं. 


अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प की भी बात सामने आ रही है. आपको बता दें कि बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम 2011 और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने और जिला के अन्य कार्यालयों में आवश्यकता के आधार पर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट यानी कि कार्यपालक सहायक के पद पर संविदा पर नियोजन नार्थ पैनल निर्माण को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को बीपीएसएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता