ब्रेकिंग
खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...

पटना में भीषण सड़क हादसा, दो कार की सीधी टक्कर में 3 लोग घायल, डेढ घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा कार सवार

PATNA: राजधानी पटना में रफ्तार का कहर जारी है। पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना के विमेंस कॉलेज के पास तेज रफ्तार से आ रही कार हादसे का श

पटना में भीषण सड़क हादसा, दो कार की सीधी टक्कर में 3 लोग घायल, डेढ घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा कार सवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में रफ्तार का कहर जारी है। पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना के विमेंस कॉलेज के पास तेज रफ्तार से आ रही कार हादसे का शिकार बन गया। हुंदई वरना कार तेज गति से राजा बाजार की ओर से बेली रोड आ रही थी तभी कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। 


कार से संतुलन खोने के बाद कार सीधे डिवाइडर से टकरा गयी तभी विपरीत दिशा से आ रही होंडा सिटी कार से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार सवार कार में ही फंस गये जिन्हें लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार को बाहर निकाला गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सभी घायलों को पारस अस्पताल भेजा। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार गाड़ी में ही फंसे गये जिन्हें काफी मशक्कत के बाद लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस हादसे के बाद विमेंस कॉलेज के पास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद काफी देर तक यातायात भी बाधित हो गयी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह यातायात को बहाल कराया। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। कार के नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि बारिश होने की वजह से सड़के गिली है वाहन चालक यह सब जानते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी ड्राइव करते हैं जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती है। मौके पर लोगों ने भी बताया कि कार चालक काफी स्पीड में कार को ड्राइव कर रहा था जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी।  

टैग्स