ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

प्रेम प्रसंग में लड़की के सुसाइड के बाद शव गंगा में फेंक रहे थे परिजन, हत्या के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

PATNA: प्रेम प्रसंग में लड़की के सुसाइड करने के बाद परिजन शव को बोरा में लेकर आए और फतुहा में गंगा नदी में फेंकने लगे. इस दौरान लोगों को शक हुआ किसी जिंदा लड़की को हत्या की नियत से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रेम प्रसंग में लड़की के सुसाइड करने के बाद परिजन शव को बोरा में लेकर आए और फतुहा में गंगा नदी में फेंकने लगे. इस दौरान लोगों को शक हुआ किसी जिंदा लड़की को हत्या की नियत से गंगा नदी में फेंक रहे हैं. जिसके बाद लोग भड़क गए और शव फेंकने वाले लड़की के परिजनों की पिटाई कर दी. यह घटना पटना के फुतहा की है.

प्रेम प्रसंग में की थी सुसाइड

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजगीर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर में की सुसाइड कर ली. वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके चार चाचा शव को बोरे में बंद कर उसे ठिकाना लगाने गाड़ी से फतुहा के नदी थाने के सबलपुर आए थे. गांव वालों ने उन्हें शव को ठिकाने लगाते देख लिया. जिसके बाद  ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ देख भीखा लाल, टुनटुन कुमार, सूरज कुमार और कन्हैया लाल और मौसेरा भाई गुड्डू कुमार भागने लगे. इस दौरान भीड़ ने गुड्डू को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. 

पुलिस पर पथराव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. भीड़ कंट्रोल करने की कोशिश करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर लिया. भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगी. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने किसी तरह से भीड़ से चंगुल से बचाया. बताया जा रहा है  कि अगर पुलिस नहीं पहुंची तो  जान बच पाना मुश्किल था. पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ही पता चल पाएगा. 

टैग्स