ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

पटना में बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत, करंट लगने से गई जान

PATNA : पटना में बारात निकलने से पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में आन से दूल्हे की मौत हुई है. मौत की खबर से शादी की ख़ुशी चंद मिनटों में मातम म

पटना में बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत, करंट लगने से गई जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में बारात निकलने से पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में आन से दूल्हे की मौत हुई है. मौत की खबर से शादी की ख़ुशी चंद मिनटों में मातम में बदल गईं. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. आसपास और परिवार के लोग सदमे में हैं. 


घटना पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर का है. जानकारी के अनुसार बरहपुर चंदन नगर निवासी अर्जुन बिंद के बेटे अशोक कुमार (19 वर्ष) की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके के गोपालपुर में होनी थी. बारात निकलने की तैयारी चल रही थी. लेकिन बारात निकलने से करीब ढाई घंटे पहले अशोक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. 


ग्रामीणों ने बताया कि अशोक घर के अंदर नंगे तार को ठीक कर रहा था, तभी करंट लगा. इसके बाद आनन-फानन में उसे मोकामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया. यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


बताया जाता है कि मृतक अशोक ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जिस घर से अशोक की बारात निकलने वाली थी, उस घर से उसकी अर्थी निकली. इस खबर से आसपास कोहराम मचा हुआ है.

टैग्स