ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर समेत कई स्टाफ पहुंचे गांधी मैदान थाना, फर्जिवाड़ा मामले में हो रही पूछताछ

PATNA : पटना में जिला भू-अर्जन विभाग के बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा मामले में पटना पुलिस पूछताछ कर रही है. 11 करोड़ 73 लाख 12 हजार 721 रुपए के RTGS करने की कोशिश के मामले में कोटक महि

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर समेत कई स्टाफ पहुंचे गांधी मैदान थाना, फर्जिवाड़ा मामले में हो रही पूछताछ
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में जिला भू-अर्जन विभाग के बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा मामले में पटना पुलिस पूछताछ कर रही है. 11 करोड़ 73 लाख 12 हजार 721 रुपए के RTGS करने की कोशिश के मामले में कोटक महिंद्रा बैंक के गांधी मैदान ब्रांच के मैनेजर अभिषेक राजा सहित कई स्टाफ रडार पर हैं. 

इस मामले को लेकर आज पटना के गांधी मैदान थाना में पूछताछ की जा रही है. बैंक मैनेजर सहित कई स्टाफ को थाने में बुलाया गया है और एक-एक करके सभी से पूछताछ की जा रही है. पटना पुलिस के अधिकारी भी सभी से पूछताछ कर रहे हैं.  वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटक महिंद्रा बैंक के रीजनल और जोनल ऑफिस के अधिकारी भी थाना पर पहुंचे हैं. 

बता दें कि कोटक महिंद्रा के गांधी मैदान ब्रांच से 2 जनवरी को 11.73 करोड़ की राशि RTGS करने गए शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि इस काम में बैंक स्टाफ उनकी मदद करते हैं.  गांधी मैदान ब्रांच में सविर्स डिलीवरी ऑफिसर को भी पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया जहां पूछताछ के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई,.जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.