ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पटना में अब डराने लगा है डेंगू, पहली बार एक ही दिन मिले 115 मरीज

PATNA : अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है। पटना समेत कई इलाकों में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके अगले शिकार आप भी हो सकते हैं। बुधवार को डेंगू

पटना में अब डराने लगा है डेंगू, पहली बार एक ही दिन मिले 115 मरीज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है। पटना समेत कई इलाकों में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके अगले शिकार आप भी हो सकते हैं। बुधवार को डेंगू के आंकड़े डराने वाले हैं। इस दिन पहली बार 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। पटना के केवल तीन हॉस्पिटल से ही 115 मामले सामने आए हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अगर सभी अस्पतालों में की गई जांच की संख्या मिलकर देखी जाए तो डेंगू के कितने मरीज़ पाए जाएंगे। 




आपको बता दें, पटना के पीएमसीएच में 38, एनएमसीएच में 38, जबकि आईजीआईएमएस में 39 डेंगू के मरीज़ मिले हैं। सबसे ज्यादा खतरा आलमगंज, अजीमाबाद, कंकड़बाग, बजरंगपुरी, संदलपुर, बिस्कोमान काॅलाेनी, भीखना पहाड़ी, पटना सिटी में है।




डेंगू को लेकर अब डॉक्टर्स भी चिंता में है। राजधानी पटना की स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है। डेंगू के लक्षणों की बात करें तो इसमें बुखार, शरीर और सिर में दर्द, जोड़ों में असहनीय दर्द, शरीर में लाल चकत्ता की शिकायत सामने आती है। इसमें लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। लोगों की जाँच के लिए सरकारी अस्पताल नि:शुल्क सेवा दे रहा है। 

टैग्स