ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना को लेकर पटना जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 163 परिवारों के बीच दो दिनों से रह रहा है कोरोना का मरीज

PATNA : कोरोना के मामले में पटना जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पटना के पाटली ग्राम सोसाइटी में पिछले 2 दिनों से कोरोना वायरस की पहचान हो चुकी है. बावजूद इसके जिला

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : कोरोना के मामले में पटना जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पटना के पाटली ग्राम सोसाइटी में पिछले 2 दिनों से कोरोना वायरस की पहचान हो चुकी है. बावजूद इसके जिला प्रशासन ने अब तक मरीज को आइसोलेशन हॉस्पिटल में नहीं पहुंचाया है ना ही इस सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेडिंग की गई है. पटना जिला प्रशासन की इस लापरवाही से अपार्टमेंट में रहने वाले 163 परिवार सदमे में है.

कोरोना को लेकर पटना जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 163 परिवारों के बीच दो दिनों से रह रहा है कोरोना का मरीज


अधिकारी नहीं दे रहे जवाब

पाटली ग्राम में रहने वाले लोगों ने इस मामले में फर्स्ट बिहार झारखंड तो संपर्क किया है. सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले उनकी सोसायटी में रहने वाले एक दवा कारोबारी के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन्होंने एक प्राइवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई. सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारी पाटली ग्राम पहुंचे और कंटेनमेंट जोन को लेकर बैरिकेडिंग करने की बात कही. लेकिन सोमवार से मंगलवार का दिन आ गया अब तक पाटली ग्राम में किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई है. सबसे हैरत की बात यह है कि कोरोना के मरीज अभी भी इसी सोसाइटी में है उनके साथ उनकी पत्नी भी सोसाइटी के एक फ्लैट में मौजूद हैं. अपार्टमेंट के रहने वाले लोग लगातार अधिकारियों को संपर्क कर रहे हैं लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा.


पटना जिला प्रशासन की यह लापरवाही तब सामने आ रही है. जब मुख्यमंत्री हर दिन कोरोना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जांच का दायरा बढ़ाने का टारगेट भी दे रहे हैं .पाटली ग्राम अपार्टमेंट ऑक्सीजन हॉस्पिटल बजरंग पुरी के पास स्थित है और यहां सैकड़ों परिवार कोरोना को लेकर दहशत में है जबकि जिला प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है.