ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना में 15 लोग कोरोना संक्रमित, AG कॉलोनी में मिले 7 मरीज, एक साल का मासूम भी शामिल, शादी में कई लोग हुए थे शामिल

PATNA: बिहार में कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही पटना के 15 लोगों की रिप

पटना में 15 लोग कोरोना संक्रमित, AG कॉलोनी में मिले 7 मरीज, एक साल का मासूम भी शामिल, शादी में कई लोग हुए थे शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही पटना के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के एजी कॉलोनी में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं जिसमें एक मासूम भी शामिल है। एक साल के मासूम सहित 15 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि खुद पटना सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने की है।     


बिहार में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केसेज सामने आ रहे हैं। आज रविवार को सबसे अधिक केस मिले हैं। पटना के एजी कॉलोनी में कुल 7 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। पटना का AG कॉलोनी हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि AG कॉलोनी में शादी थी जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इसी कारण संक्रमण फैल गया। 


पटना में 24 घंटे के भीतर 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें पंचमुखी मंदिर इलाके के 46 वर्षीय महिला,पटेल नगर के 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही आशियाना-दीघा में 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। पटना के भूतनाथ आश्रम रोड में 71 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।  बिहटा में 24 साल के युवक और इसोपुर में 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही फतुहा में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।


बिहार में 24 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमें बेगूसराय में 41 वर्षीय व्यक्ति,बेगूसराय में 45 वर्षीय महिला,दरभंगा के बहादुरपुर में 53 वर्षीय महिला,सीतामढ़ी के सोनबरसा में 45 व्षीय महिला और साहिबगंज में 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। इतनी संख्या में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें