ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पटना में 12 से ज्यादा दारोगा और जवान डेंगू की चपेट में, कई पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत

PATNA : पटना में डेंगू का कहर लगातार जारी है। इसी बीच अब पटना पुलिस भी डेंगू के टच में आ गए हैं। 12 से भी ज्यादा दारोगा और जवान को डेंगू हुआ है। इसको लेकर कई थानों में पुलिसकर्मी की छुट्टी भी कर दी

पटना में 12 से ज्यादा दारोगा और जवान डेंगू की चपेट में, कई पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में डेंगू का कहर लगातार जारी है। इसी बीच अब पटना पुलिस भी डेंगू के टच में आ गए हैं। 12 से भी ज्यादा दारोगा और जवान को डेंगू हुआ है। इसको लेकर कई थानों में पुलिसकर्मी की छुट्टी भी कर दी गई है। यहां तक कि थानों के जो ड्राइवर हैं, उन्हें भी डेंगू ने जकड़ लिया है। जिन इलाकों के जवान डेंगू की चपेट में आए हैं, उनमें एसके पुरी, कंकड़बाग, पीरबहोर जैसे इलाके शामिल हैं। 




आपको बता दें, एसके पुरी थाने की सहायक थानेदार पिंकी प्रसाद, दारोगा तान्यश कुमारी, मुंशी, चालक सहित दो और पुलिसकर्मी ऐसे ही जिनकी तबीयत खराब हो गई है। वहीं पीरबहोर थाने के दारोगा पवन कुमार, कोतवाली का जवान सरोज कुमार, कंकड़बाग थाने के सहायक थानेदार सुमन कुमार और दारोगा शोभानाथ प्रसाद को भी डेंगू हुआ है। पटना पुलिस लाइन के कई जवान भी डेंगू की चपेट में हैं। कई पुलिस जवान छुट्टी पर हैं, जिस वजह से थानों के काम में बाधा आ रहा है। कुछ थानों में ऐसी नौबत आ गई है कि स्टेशन डायरी से लेकर दूसरे काम भी अब थानेदार को ही करना पड़ रहा है।



डेंगू की चपेट में आने का सबसे बड़ा कारण है कि पुलिसवालों को गश्ती के दौरान कई जगहों पर खड़े रहना पड़ता है। वहां आसपास काफी गंदगी भी होती है, जहां मच्छरों का झुंड रहता है। डेंगू का प्रकोप बढ़ता देख अब गश्ती गाड़ियों में पुलिस के जवान मच्छर भगाने वाली टिकिया जलाते हैं। 

टैग्स