ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

पटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर शहरी विकास, म्यूनिसिपल बॉन्ड, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बिहार न्यूज
शहरी विकास परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी पटना के समग्र शहरी विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।


भेंट के दौरान महापौर सीता साहू ने पटना नगर निगम द्वारा प्रस्तावित म्यूनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से संसाधन जुटाने की पहल, आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉल एवं अन्य वाणिज्यिक भवनों के निर्माण, राजस्व सुदृढ़ीकरण, शहरी आधारभूत संरचना के विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम द्वारा स्वच्छता, जनसुविधाओं के उन्नयन, राजस्व वृद्धि तथा प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों से भी उन्हें अवगत कराया।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम की विकासोन्मुखी पहलों की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। 


मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा संचालित जनकल्याण एवं विकासपरक परियोजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार राजधानी पटना को एक आधुनिक एवं विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर निगम की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया।