ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

पटना के लोदीपुर में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, किराए के मकान से मिला शव

घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर पुलिस लाइन के सामने धोबी गली की है जहां महिला कॉन्स्टेबल किराये के मकान में अकेले रहती थी। महिला की लाश उसके कमरे से बरामद किया गया। महिला सिपाही ने किराये के मकान में आत्महत्या कर ली।

bihar
लोदीपुर पुलिस लाइन में मचा हड़कंप
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पुलिस कर्मियों के आत्महत्या किये जाने का मामला आए दिन सामने आ रहा है। पिछले दिनों पटना के परसा बाजार में एक महिला सिपाही कनक प्रिया ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब घरवालों ने कनक प्रिया के सिपाही पति प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अभी इस मामले की तहकीकात कर ही रही थी कि तभी एक और मामला महिला सिपाही के सुसाइड का सामने आ गया। ताजा मामला पटना पुलिस लाइन के पास का है। 


घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर पुलिस लाइन के सामने धोबी गली की है जहां महिला कॉन्स्टेबल किराये के मकान में अकेले रहती थी। महिला की लाश उसके कमरे से बरामद किया गया। महिला सिपाही ने किराये के मकान में आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उसकी पहचान बिहार विशष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी-7) की 28 वर्षीय महिला सिपाही सुनिता कुमारी के रूप में हुई है जो नवादा जिले की रहने वाली थी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू की। गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट ही मिला है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 


बताया जाता है कि महिला सिपाही सुनिता शादीशुदा थी। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी, लेकिन इस टेंशन की वजह क्या थी इसका पता नहीं चल सका है। जब घर के मालिक को उसके कमरे से बदबू आने लगी तब उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा किसी तरह खोला तो देखा कि महिला सिपाही की लाश पड़ी हुई थी। प्रथमदृष्टया देखने से पुलिस को आत्महत्या का मामला लगा। 


घटना की सूचना मिलते ही पति घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वही मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गयी है। सुनिता की मां और बाबू जी जमशेदपुर से पटना के लिए निकल चुके हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत से दोनों काफी सदमे में हैं। परिवार वाले किसी संदिग्ध घटना की आशंका जता रहे हैं। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। जिससे पता चल पाएगा कि महिला सिपाही ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतका के परिवारवालों को पुलिस प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए।