ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

पटना के मिलर ग्राउंड में 2 से 4 सितंबर तक पहली बार तीन दिवसीय कृष्णोत्सव होगा। दही-हांडी प्रतियोगिता के विजेता को ₹2.51 लाख, दूसरे को ₹1.51 लाख और तीसरे को ₹1.01 लाख का पुरस्कार मिलेगा।

बिहार न्यूज
पटना के मिलर ग्राउंड में होगा भव्य कृष्णोत्सव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए राजधानी पटना में पहली बार 3 दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 2 से 4 सितंबर तक मिलर ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन यूथ एलायंस फार सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट (वाईएएसएचई) की ओर से किया जा रहा है। दही-हांडी प्रतियोगिता जितने वाली टीम को 2,51,000  रुपये का ईनाम मिलेगा। इस नंबर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 7903370000


इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य कार्यक्रमों में दही-हांडी प्रतियोगिता, दही खाओ प्रतियोगिता, बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, घर की मंदिर की सजावट प्रतियोगिता, डिजिटल फोटो प्रतियोगिता आदि शामिल है।


प्रतियोगिता जितने वाले को पुरस्कार भी मिलेगा। जिसमें सबसे बड़ा पुरस्कार दही-हांडी के लिए रखा गया है। इस पुरस्कार को जितने वाली टीम को  2,51,000 रुपए राशि, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम 1,51,000 रुपए राशि और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1,01,000 रुपए राशि मिलेंगे। 


कुछ टीम दही-हांडी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। इसकी पुष्टि गुरुवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य  सायण कुणाल ने प्रेस कांफ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संगीत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और युवाओं को सनातन से जोड़ना है।  


प्रेस कांफ्रेंस में सायण कुणाल के अलावा डॉ.निम्मी रानी, गुरविंदर सिंह, नवनीत सिंह,परिमल राज, इंद्रमोहन टुन्ना, अनमोल चंदन आदि मौजूद थे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए इस नंबर पर 7903370000 संपर्क करना होगा या फिर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम में  उस्ताद मुजतबा हुसैन का बांसुरी वादन होगा। 


मुख्य आकर्षण..शंखनाद, कृष्ण लीला, दही-हांडी प्रतियोगिता और सोहर गायन के साथ मनेगा तीन दिवसीय जन्मोत्सव। जिसमें देश-विदेश के कई जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम..

पहला दिन: 2 सितंबर...

भव्य शुभारंभ: राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत एवं बिहार गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत।

मंगलाचरण एवं शंखनाद: विश्वविख्यात शंख एवं डमरू वादक डॉ. पंडित बिपिन कुमार मिश्रा द्वारा मंगल ध्वनि।

बांसुरी वादन: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक एवं गायक उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन एवं चाहत हुसैन की सुरीली प्रस्तुति।

संबोधन एवं परिचर्चा: स्वागत भाषण, मुख्य अतिथि का संबोधन तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन व दर्शन पर विशेष प्रवचन एवं परिचर्चा। नृत्य प्रस्तुति: मशहूर प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति।

भजन संध्या व भक्ति जागरण: भारतीय पार्श्वगायक सत्येंद्र संगीत के भजनों से सजेगी भक्ति संध्या।


दूसरा दिन: 3 सितंबर...

बांसुरी वादन: उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन एवं चाहत हुसैन की जुगलबंदी।

प्रतियोगिता एवं मंचन: बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं का जीवंत मंचन।


तीसरा दिन: 4 सितंबर...

पारंपरिक सोहर गायन: मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किन्नर समुदाय द्वारा पारंपरिक बधाई व सोहर गायन।

उमंग व उल्लास: लाइव भांगड़ा एवं भक्ति डीजे की धुन।

दही-हांडी प्रतियोगिता: युवाओं के लिए रोमांचक दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन एवं विजेताओं का पुरस्कार वितरण।



महाप्रसाद व समापन: उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं फलाहार वितरण के साथ तीन दिवसीय 'कृष्णोत्सव' का भव्य समापन।

संस्था के अध्यक्ष सायन कुणाल ने पटना एवं बिहार के सभी धर्मप्रेमियों, युवाओं और आम जनता से सपरिवार इस पावन महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। प्रवेश निःशुल्क है।

टैग्स