ब्रेकिंग
पटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसपटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पटना के कई एरिया अब नाव के भरोसे, सब्जी की छोड़िए दवा ला पाना भी है मुश्किल

PATNA. भारी बारिश ने पटना को पानी-पानी कर दिया है. राजधानी के कई पॉश इलाकों में तो सबसे बुरी स्थिति हो गई है. घरों में तीन से चार फीट तक बारिश का पानी घुसा हुआ है. कई जगहों प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA.  भारी बारिश ने पटना को पानी-पानी कर दिया है. राजधानी के कई पॉश इलाकों में तो सबसे बुरी स्थिति हो गई है. घरों में तीन से चार फीट तक बारिश का पानी घुसा हुआ है. कई जगहों पर एसडीआरएफ की टीम ने सड़कों पर रेस्क्यू के लिए अपनी नाव उतार दिया है. हॉस्टलों से लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है.

चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे लोग

राजेंद्रनगर,कंकड़बाग,एसकेपुरी,खेतान मार्केट,राजीवनगर समेत कई इलाकों में पानी सड़कों पर बारिश का पानी बह रहा है, हजारों गाड़ियों में पानी घुस गया है. बाइक भी लोग निकाल नहीं पा रहे है. कई जगहों पर लोगों की गाड़ियों सड़कों पर पानी घुसने के कारण बंद पड़ी है.

मंत्री भी परेशान

ऐसा नहीं है कि तेज बारिश से आमलोग ही परेशान है. पटना में कई मंत्रियों के आवास में भी पानी घुस गया है. वह भी परेशान है. लेकिन बारिश के आगे वह अपने पावर का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे है, वह भी अब सिर्फ भगवान भरोसे हैं.