ब्रेकिंग
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाश

पटना में आज निकलना है तो ट्रैफिक रूट जान लीजिए, पीएम के दौरे के कारण कई रास्ते बंद

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री का दौरा शाम के वक्त है लेकिन उनके दौरे को लेकर राजधानी पटना के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। कई रास्

पटना में आज निकलना है तो ट्रैफिक रूट जान लीजिए, पीएम के दौरे के कारण कई रास्ते बंद
Editor
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री का दौरा शाम के वक्त है लेकिन उनके दौरे को लेकर राजधानी पटना के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। कई रास्तों पर ट्रैफिक आम जनता के लिए बंद रहेगा, इसलिए अगर आप भी पटना की सड़कों पर आज निकलने वाले हैं तो इस पूरी खबर को ध्यान से पढ़ लीजिए। पटना के कई रास्तों को शाम 4 बजे से आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। 


आज आर ब्लॉक आरओबी के ऊपर से हार्डिंग रोड की ओर वाहनों की एंट्री नहीं होगी। ये सभी गाडियां वीरचंद पटेल पथ होते आयकर गोलंबर से बेली रोड होते पश्चिम की ओर जा पाएंगे। भिखारी ठाकुर पुल के ऊपर से हार्डिंग रोड में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस सड़क से गुजरने वाले वाहन मीठापुर ओवरब्रिज के ऊपर से गर्दनीबाग और मीठापुर सब्जीमंडी की ओर जा पाएंगे। आर ब्लॉक से हार्डिंग रोड में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ये गाडियां आर ब्लॉक चौराहे से अटल पथ की ओर जा सकती हैं। मैंगल्स रोड में सप्तमूर्ति गोलंबर से दारोगा राय स्मारक की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। दारोगा राय स्मारक से मैंगल्स रोड और ईको पार्क की तरफ गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। 


जबकि एयरपोर्ट की तरफ आईपीएस मेस मोड़ से राजेंद्र चौक की ओर गाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। माल रोड में 15 नंबर पुल के नीचे से सचिवालय गेट नंबर एक की ओर गाड़ियां नहीं जा पाएंगी। 15 नंबर पुल के ऊपर से हार्डिंग रोड में वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। ये गाडियां सीधे पूरब गर्दनीबाग की तरफ से और पश्चिम में चितकोहरा-अनीसाबाद की तरफ जा पाएंगी। चितकोहरा पुल के नीचे से हज भवन और हार्डिंग रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जिन गाड़ियों को एयरपोर्ट जाना होगा वे डुमरा चौकी से राइडिंग रोड होते जा सकती हैं।