ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में वैक्सीनेशन का एक और फर्जीवाड़ा, पटना की सिविल सर्जन ने ली कोरोना टीके की पांच डोज

PATNA : मधेपुरा के ब्रह्मदेव मंडल के 12 बार वैक्सीन की डोज लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार में वैक्सीनेशन का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बार यह कारनामा आम

बिहार में वैक्सीनेशन का एक और फर्जीवाड़ा, पटना की सिविल सर्जन ने ली कोरोना टीके की पांच डोज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मधेपुरा के ब्रह्मदेव मंडल के 12 बार वैक्सीन की डोज लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार में वैक्सीनेशन का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बार यह कारनामा आम आदमी ने नहीं, वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी निभाने वाली पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने किया। 


डॉ. सिंह अलग-अलग डॉक्युमेंट एक में आधार कार्ड और दूसरे में पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अब तक कोवीशील्ड की 5 डोज ले चुकी हैं। उन्होंने प्रिकॉशन की भी डोज़ ले ली है। वैक्सीन की 5 डोज के लिए उन्होंने दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराए हैं। यह मामला सामने आने के बाद भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया।


वहीं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने प्रिकॉशनरी समेत तीन डोज लेने का ही दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि टीकाकरण के शुरुआती दौर में जब विभाग की ओर से कार्यालय कर्मियों की सूची मांगी गई थी, तो उन्‍होंने अपने पैन कार्ड का ब्‍यौरा ही दिया था। इसी का गलत इस्‍तेमाल किया गया है। 


उन्‍होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की बाबत भारत सरकार के दि‍शा नि‍र्देशों का न केवल मुझे पूरा ज्ञान है बल्‍क‍ि उनका अनुपालन सुनिश्‍च‍ित कराने की भी जिम्‍मेदारी है। ऐसे में मैं खुद कैसे पांच डोज ले सकती हूं। इधर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।