ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

पटना की अदालत में लालू की पेशी आज, चारा घोटाला से जुड़ा है केस

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आज पटना की अदालत में पेशी होगी. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल डोरंडा केस में फैसला आने के बाद जेल में है

पटना की अदालत में लालू की पेशी आज, चारा घोटाला से जुड़ा है केस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आज पटना की अदालत में पेशी होगी. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल डोरंडा केस में फैसला आने के बाद जेल में है और जेल कस्टडी में रहते हुए ही रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. इधर, पटना वाले केस में आज लालू की पेशी होनी है. लालू यादव की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज पटना वाले मामले में होगी.


पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में जो मामला चल रहा है वो बांका कोषागार से अवैध निकासी का है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और आरके राणा समेत तीन आरोपियों की पेशी आज सीबीआई कोर्ट में होगी. लालू की पेशी को लेकर प्रोडक्शन वारंट रांची पहुंच चुका था और आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही लालू रिम्स से इस मामले में जुड़ेंगे.


उधर, लालू यादव की तरफ से रांची हाई कोर्ट में रांची की सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दे दी गई है. डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू को सीबीआई कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है जिसके खिलाफ उनकी तरफ से हाई कोर्ट में अपील दायर की गई है. अब इस अपील के साथ ही लालू यादव की तरफ से जमानत मांगी जाएगी. 


जमानत के लिए लालू यादव के वकील आधी सजा अवधि पूरी करने का तर्क कोर्ट के सामने रख सकते हैं. साथ ही साथ लालू की बढ़ती हुई उम्र और बीमारियों का हवाला भी उनके वकीलों की तरफ से दिया जाएगा. उससे पहले आज बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में क्या कुछ होता है यह देखना होगा.

टैग्स