ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

बिहार में शराब की लूट: सड़क पर बोतलें बिखरते ही लूटने की मची होड़; पटना से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

Patna News: बिहार के पटना में शराब से लदी कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क पर अंग्रेजी शराब की बोतलें बिखर गईं। बोतलें देखते ही राहगीरों और वाहन चालकों में उन्हें उठाने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पटना से शराब से जुड़ी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर शराब से लदी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। बोतलें देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग शराब की बोतलें उठाकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



शराब की बोतलें बिखरते ही जुटी भीड़

बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार था कि कार में रखी शराब की बोतलें बाहर निकलकर सड़क पर फैल गईं। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोकनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते कई लोग सड़क पर बिखरी बोतलें उठाने लगे।



वायरल वीडियो में राहगीरों के अलावा ट्रक और कार चालक भी शराब की बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बोतलें लेकर मौके से जाते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंचकर शराब की खेप समेटते नजर आए।



शराब उठाते दिखे लोग

घटना की सबसे चौंकाने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा के आसपास भी लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाते दिखाई दिए। शराबबंदी वाले बिहार में सामने आए इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



शराब तस्कर मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 FL 8170 है। हादसे के बाद कार में सवार कथित शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब तस्कर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।



अज्ञात तस्कर के खिलाफ FIR

पुलिस के मुताबिक मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।



शराबबंदी के बीच घटना ने खड़े किए सवाल

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद सड़क हादसे के बाद शराब की बोतलें लूटने की तस्वीरें सामने आने से व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर ली है और कथित शराब तस्कर की तलाश जारी है। वहीं, शराब की बोतलें उठाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता