ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

राजधानी के प्राइवेट अस्पतालों को OPD और इमरजेंसी चालू रखने का आदेश, पटना DM ने किया अलर्ट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बंद करने वाले राजधानी पटना के प्राइवेट अस्पतालों को इसे तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया गया है। पटना के डीएम कुमार रवि ने सभी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बंद करने वाले राजधानी पटना के प्राइवेट अस्पतालों को इसे तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया गया है। पटना के डीएम कुमार रवि ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को यह निर्देश दिया है कि तत्काल ओपीडी और इमरजेंसी सेवा चालू करें। जिला प्रशासन की तरफ से पटना के 40 प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह ऐसे अस्पताल है जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज किया जाता है। 


पटना जिला प्रशासन के प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों की एक बैठक हुई थी जिसके बाद डीएम कुमार रवि ने यह आदेश जारी किया है। पटना जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं हो पा रहा है। लोगों को एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।


जिला प्रशासन के आदेश के बाद आज से राजधानी पटना के प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का इलाज शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पटना के डीएम कुमार रवि ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। कोरोना के मरीजों के पहुंचने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देने। अपने यहां काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा पर फोकस करने को भी कहा गया है जबकि प्राइवेट अस्पताल सैनिटाइजेशन का खास ख्याल रखेंगे।

टैग्स