ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना : मनेर में दो नाव आपस में टकराने से 2 मजदूरों की मौत, नाव डूबने से दर्जनों लोग गंगा नदी में लापता

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है. मनेर इलाके में दो नाव आपस में टकराने से दो मजदूरों की जान चली गई. इस हादसे में नाव नदी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है. मनेर इलाके में दो नाव आपस में टकराने से दो मजदूरों की जान चली गई. इस हादसे में नाव नदी में डूबने से कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण कुछ लोगों को निकालने की कोशिश का रहे हैं. 


घटना पटना जिले के बिहटा से सटे मनेर इलाके की है. जहां  हल्दी छपरा में यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बालू लोड कर दो नाव जा रही थीं. जो आपस में टकरा गईं. दोनों नाव पर लगभग 20 लोग सवार थे. जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अजय कुमार और राम ईशवर राय के रूप में की गई है. 

घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है. स्थनीय लोगों की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूरों की डेड बॉडी की तलाश की जा रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक बड़े हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई थी.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता