ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

पटना के कारोबारी भाइयों के गायब होने के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, सफारी गाड़ी का नंबर मिला

PATNA : बीते 8 दिसंबर से लापता पटना के दो कारोबारियों के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जमाल रोड के दोनों राइस मिलर भाइयों राकेश गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता के गायब हो

पटना के कारोबारी भाइयों के गायब होने के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, सफारी गाड़ी का नंबर मिला
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीते 8 दिसंबर से लापता पटना के दो कारोबारियों के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जमाल रोड के दोनों राइस मिलर भाइयों राकेश गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता के गायब होने के मामले में अब तक पुलिस का हाथ खाली रहा है, लेकिन अब पुलिस को उस गाड़ी का डिटेल मालूम पड़ गया है जिससे दोनों कारोबारी भाइयों को ले जाया गया था. पुलिस ने राकेश और अमित को नौबतपुर से ले जाने वाली सफारी गाड़ी की पहचान कर ली है, इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल पुलिस को मिल चुका है.

दोनों कारोबारी भाइयों के गायब होने के 2 हफ्ते बाद पुलिस को पहली बार कोई बड़ी लीड मिली है. पटना से लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरा तक छापेमारी की है, हालांकि अब तक कोई भी बहुत ठोस सुराग उनके हाथ नहीं लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के लिए गाड़ी की पहचान कर लेना जांच में बड़ा क्लू साबित हो सकता है, लेकिन फिलहाल इसके बारे में वह कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहती.

सूत्रों की मानें तो अब तक पुलिस को यह लग रहा है कि मामला किडनैपिंग का नहीं है किसी भरोसेमंद व्यक्ति में दोनों भाइयों को नौबतपुर से विक्रम मोड़ के पास बुलाया और उन्हें लेकर चला गया. पुलिस के लिए यह केस अब तक के बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है. पुलिस इसे ब्लाइंड केस मानकर हर छोटे-बड़े सुराग के ऊपर काम कर रही है. प्रशासन के लिए दोनों भाइयों की सकुशल वापसी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.