ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

CAB पर मचे बवाल के बाद पटना के कारगिल चौक पर धारा 144 लागू, पटना DM ने जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगायी

PATNA : CAB को लेकर 2 दिन पहले पटना में मचे बवाल को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. पटना डीएम कुमार रवि ने कारगिल चौक के आसपास धारा 144 लागू कर दी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : CAB को लेकर 2 दिन पहले पटना में मचे बवाल को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. पटना डीएम कुमार रवि ने कारगिल चौक के  आसपास धारा 144 लागू कर दी है. कारगिल चौक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, मार्च और मजमा का आयोजन करने पर रोक होगी.

शांति भंग की संभावना

जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि यह जुलूस, धरना, प्रदर्शन आदि में अवांछित/असमाजिक तत्वों के सक्रिय होने की संभावना से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने एवं लोक शान्ति भंग होने की संभावना बनी रहती है. कारगिल चौक सैनिक सम्मान एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जहां पर धरना, प्रदर्शन, मार्च, जुलूस आयोजन करना अवांछनीय है. 

जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान, पटना स्थित कारगिल चौक से पटना सिटी जाने हेतु अशोक राजपथ महत्वपूर्ण सड़क है, जहां रास्ते में व्यवहार न्यायालय, पटना के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य, शैक्षणिक संस्थान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय एवं समबद्ध महाविद्यालय तथा निजी, सरकारी विद्यालय अवस्थित है. कारगिल चौक पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, मार्च आदि के आयोजन से अशोक राजपथ एवं उसके आस-पास यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. इससे मरीजों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं को भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.  साथ ही पीएमसीएच जाने वाले एंबुलेंस रोगियों के मावन जीवन तथा स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक होता है. बता दें कि दो दिन पहले ही कारगिल चौक से लेकर पीएमसीएच तक प्रदर्शन के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया था. कई चेकपोस्ट को आग के हवाले कर दिया था. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था.