ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

PATNA NEWS: पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, प्रबंधन समिति के लोग आपस में भिड़े, अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर गंभीर आरोप

PATNA: पटना के इस्कॉन टेंपल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंदिर प्रबंधन के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में कई लोग

PATNA NEWS: पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, प्रबंधन समिति के लोग आपस में भिड़े, अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के इस्कॉन टेंपल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंदिर प्रबंधन के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हो गये है। वही मारपीट कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मारपीट की इस घटना के बाद  भागलपुर इस्कॉन टेम्पल के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास ने पटना इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास पर गंभीर आरोप लगाया है। 


पटना इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास पर लड़की के साथ गंदा काम करने, मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप रक्षक गिरिधारी दास ने लगाया है। उन्होंने पैसे के गबन का भी आरोप मंदिर के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास पर लगाया। कहा कि इसकी जानकारी इस्कॉन ऑथोरिटी को हमने दी थी जिसके बाद आज मीटिंग के लिए हमें बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरु हो गया और मारपीट होने लगी। गिरिधारी दास का आरोप है कि बाउंसर और मंदिर के पुजारियों ने उनके साथ मारपीट की है। 


उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां काफी समय से गलत काम हो रहा था। इस्कॉन अथॉरिटी को कम्पलेन किये थे। बताये थे कि मंदिर के प्रेसिडेंट का एक लड़की के साथ बिना कपड़े का वीडियो सामने आया है। ये लोग ब्रह्मचारी को प्रसाद नहीं देते और मारपीट करते हैं। पैसों का घोटाला भी किया गया है। इसी बात की शिकायत करने वो आए थे। इस्कॉन अथॉरिटी से शिकायत किये जाने के बाद हमें मीटिग के लिए भागलपुर से पटना बुलाया गया । जहां इस्कॉन मंदिर के बाउंसर और पुजारियों ने मिलकर उन पर टूट पड़े। उन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। हमें मारते मारते बाहर तक लेकर गये। पुलिस वाले ने भी उनकी मदद नहीं की। मेरा फोन भी छीन कर रख लिया गया। 


भागलपुर इस्कॉन टेम्पल के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास ने गंभीर आरोप लगाया है कि मंदिर में गलत काम हो रहा है। मैं इस्कॉन भागलपुर का हूं मुझे इस बारे में पता चला तो शिकायत करने पटना पहुंचे थे। भागलपुर से आए मुरारी राम दास ने भी बताया कि मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने पिटाई करवाई है। पुजारियों, रामायण दास, केवल प्रेम दास और बाउंसरों से पिटाई करवाई गयी है। हमलोगों ने मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण के खिलाफ शिकायत की जिसकी सजा दी गयी है। पिटाई के बाद भागलपुर इस्कॉन टेम्पल के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास अपने साथी को लेकर कोतवाली थाने गये जहां पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही पुलिस का कहना है कि मंदिर में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। कुछ लोगों को चोटें आई है इनसे आवेदन ले रहे है। एक ग्रुप युवाओं का और दूसरा वृद्ध लोगों का ग्रुप है। इनके बीच विवाद हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर में चंदा लेने को लेकर विवाद  हुआ है। मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मंदिर में अनुशासन हिनता बर्दाश्त नहीं होगा। जो भी आवश्यक कार्रवाई करनी होगी वो पुलिस करेगी। वही लड़की का वीडियो वायरल होने पर कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

PATNA NEWS: पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, प्रबंधन समिति के लोग आपस में भिड़े, अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर गंभीर आरोप

PATNA NEWS: पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, प्रबंधन समिति के लोग आपस में भिड़े, अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर गंभीर आरोप

टैग्स