ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में

पटना के गौरीचक में स्कूल बस और पिकअप की सीधी टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल

PATNA: पटना के गौरीचक थाना के पावर ग्रिड के पास स्कूली बस और पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बस में सवार आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गई। इस दौरान मौके पर अ

पटना के गौरीचक में स्कूल बस और पिकअप की सीधी टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के गौरीचक थाना के पावर ग्रिड के पास स्कूली बस और पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बस में सवार आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से स्कूली छात्र-छात्राओं  का रेस्क्यू किया गया।


स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से घायल छात्र-छात्राओं को पास के ही निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद तुरंत सभी छात्र छात्राओं को स्कूल के लिए रवाना किया गया। गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हल्की चोट लगी है अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सत्यम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में पावर ग्रिड के नजदीक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने और नियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक जोरदार आवाज के साथ गाड़ी सड़क के किनारे रुक गई। स्कूली बस में सवार छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 


घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी छात्र छात्राओं को बस से निकालने के बाद सभी को सुरक्षित विद्यालय और कुछ छात्र छात्राओं को उनके घर पर पहुंचाया। इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस हादसे में कुछ स्कूली छात्र छात्राओं को हल्की चोटे आई है। उन्होंने बताया कि सत्यम पब्लिक स्कूल की बस है। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं और सुरक्षित उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता