ब्रेकिंग
BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा

पटना के फेमस रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग : मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ; मची अफरा-तफरी

PATNA : राजधानी पटना से एक बार फिर अगलगी की घटना सामने आई है। यह हादसा सिपारा इलाके में हुआ है। यहां के एक फेमस रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौ

पटना के फेमस रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग : मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ; मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक बार फिर अगलगी की घटना सामने आई है। यह हादसा सिपारा इलाके में हुआ है। यहां के एक फेमस रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।आग लगने से धुएं का गुबार आसपास फैलने लगा है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के किचन में भीषण आग लगी है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई है। सूचना के बाद कंकड़बाग फायर स्टेशन प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, मीठापुर सब्जी मंडी से सिपारा जाने वाले रास्ते में स्थित फेमस  रेस्टोरेंट से अचानक धुंआ उठने लगा। उसके बाद जब लोगों ने इसकी जानकारी ली तो मालूम हुआ कि किचन में आग लग गई है। उसके बाद आसपास के लोगों ने खुद ही आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना संभव नही दिखा। उसके बाद इस आग की जानकारी फायर स्टेशन को दी गई। उसके बाद कंकड़बाग फायर स्टेशन प्रभारी मौके पर पहुंच गए। 


मालूम हो कि इससे पहले पटना जंक्शन के पास पाल होटल में भी भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में कुल आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। किचन में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। उसके बाद अग्निशमन विभाग की तरफ से कई जरूर निर्देश भी जारी किये गए थे।