ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

पटना के फेमस कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम, जालान के मालिक ने बेटी को लास्ट कॉल कर लिया ये फैसला

PATNA : बिहार की राजधनी पटना के किला मैदान स्थित जालान किला हाउस से कारोबारी निखिल जालान का शव बरामद बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ल

पटना के फेमस कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम, जालान के मालिक ने बेटी को लास्ट कॉल कर लिया ये फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधनी पटना के किला मैदान स्थित जालान किला हाउस से कारोबारी निखिल जालान का शव बरामद बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है कि मौत के पीछे की वजह क्या है। 


दरअसल, पटना सिटी में युवा कारोबारी के रुप में निखिल जालान (40 वर्ष) का पूरे इलाके में काफी नाम था। अब कारोबारी ने पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी।  इसके पीछेकी वजह अबतक सामने नहीं आ सकी है। कारोबारी ने अपनी जान देने से पहले बेंगलुरू में पढ़ाई कर रही बेटी से फोन पर बात की। उसके बाद जाकर खुद की जान ले ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 


वहीं, थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि मौत की जानकारी लेने के लिए परिजनों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है। जबकि इस तरह से शव मिलने के बाद वजह कुछ भी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक कारोबारी निखिल जालान (41 साल) अपने पीछे पत्नी और बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं। पटना स्थित डाकबंगला रोड चौराहे के पास हीरा पैलेस में उनका बड़ा कारोबार था।  उनके इस कदम से जहां परिवार सदमे में है, वहीं कारोबार जगत में भी शोक की लहर है। 

आपको बताते चलें कि, जालान को परिजनों ने डॉक्टर के पास लाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की मानें तो मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटा व बेटी को छोड़ गये हैं।  डाक बंगला चौराहा पर हीरा पैलेस में उनका कारोबार था। पुलिस इस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।