ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में संक्रमण, कोरोना पॉजिटिव निकलने के बावजूद बोरिंग रोड ब्रांच खुला

PATNA : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। पटना के बोरिंग केनाल रोड में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में संक्रमण पाया गया है। बैंक के अंदरूनी सूत्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। पटना के बोरिंग केनाल रोड में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में संक्रमण पाया गया है। बैंक के अंदरूनी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक रीजनल ऑफिस के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया है। 


फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक रीजनल ऑफिस के दो सीनियर अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं लेकिन बावजूद इसके रीजनल ऑफिस ब्रांच को खुला रखा गया है। ऑफिस खुला रखे जाने से यहां काम करने वाले कर्मी परेशान हैं। इस मामले में फर्स्ट बिहार में शाखा प्रबंधक से फोन पर बातचीत की लेकिन उन्होंने मीटिंग का हवाला देते हुए फिलहाल बातचीत करने से मना कर दिया।



आपको बता दें कि बोरिंग केनाल रोड स्थित आनंद विहार कॉन्प्लेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच स्थित है। राजधानी के सबसे पॉश इलाके में संक्रमण का यह नया मामला है। इसे बिल्डिंग में टाटा मोटर्स का गिन्नी शोरूम भी काम करता है और साथ ही साथ एसबीआई की एक शाखा भी यही कार्यरत है। अब तक इस इमारत में सैनिटाइजेशन सहित अन्य तरह के एहतियात नहीं बरते गए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता