ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना की 9 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, इन जगहों पर उम्मीदवार भरेंगे पर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. पटना की 9 विधानसभा सीटों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल किया जाएगा. दूसरे चरण में पटना के 9 विधानसभा सीटों पर

पटना की 9 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, इन जगहों पर उम्मीदवार भरेंगे पर्चा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. पटना की 9 विधानसभा सीटों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल किया जाएगा. दूसरे चरण में पटना के 9 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा. पटना में सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे.


पटना जिला प्रशासन ने यह की 9 सीटों के लिए अलग-अलग जगहों पर नामांकन स्थल बनाया है. बख्तियारपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन में डीडीसी कार्यालय जाएंगे जबकि दीघा विधानसभा सीट के लिए पटना सदर एसडीओ कार्यालय. बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए सदर डीसीएलआर ऑफिस, कुमरार विधानसभा सीट के लिए विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाग के छज्जू बाग स्थित कार्यालय, पटना साहिब विधानसभा सीट के लिए पटना सिटी एसडीओ कार्यालय, फतुहा विधानसभा सीट के लिए डीसीएलआर पटना सिटी कार्यालय. दानापुर विधानसभा सीट के लिए एसडीओ दानापुर कार्यालय में और फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट के लिए फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय में उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.


नामांकन की शुरुआत को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर स्तर पर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली है. 16 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी. 19 अक्टूबर तक के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे.