ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना के 6 नगर निकायों का गठन, कुल 148 वार्ड बनाए गए

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के पहले उनके पुनर्गठन के साथ नए वार्डों का गठन भी किया जा रहा है। राजधानी पटना में छह नगर निकाय गठित किए गए हैं, जिनमें आने वाले वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है।

पटना के 6 नगर निकायों का गठन, कुल 148 वार्ड बनाए गए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के पहले उनके पुनर्गठन के साथ नए वार्डों का गठन भी किया जा रहा है। राजधानी पटना में छह नगर निकाय गठित किए गए हैं, जिनमें आने वाले वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। आपको बता दें कि इन निकायों में कुल 148 वार्ड तैयार किए हैं। इन वार्डों में इस बार नगर निकाय का चुनाव होगा। मनेर नगर पंचायत में भी वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। लेकिन, 26 जून तक स्थानीय लोगों को इस पर दावा आपत्ति देना होगा। आपको बता दें कि मसौढ़ी में 34 वार्ड बनाए गए हैं, जब नव निर्मित वार्डों में सबसे ज्यादा है।



आपको बता दें कि पटना में ऐसे 16 नगर निकाय हैं, जिनमें इस बार चुनाव होगा। इसमें पटना नगर निगम, नगर परिषद बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा, बिहटा, संपतचक, मसौढ़ी, पालीगंज, नगर पंचायत मनेर और पुनपुन शामिल हैं। बता दें कि इन नगर निकाय में कुल 28 लाख 32 हजार 499 वोटर हैं, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए उन्हें तय समय तक दावा आपत्ति करना है। अधिकारियों की माने तो अभी और वोटर के नाम लिस्ट में जुड़ सकते हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में वोटर की संख्या सबसे अधिक है। यहां अब तक कुल 17 लाख 29 हजार 490 मतदाता हैं। नव गठित नगर निकायों में मनेर नगर परिषद ऐसा था जहां वार्ड गठन को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। अब यहां के लिए भी 25 वार्ड गठन को मंजूरी मिल गई है। 



मनेर में गठित वार्ड को लेकर 26 जून तक लोग दावा आपत्ति कर सकते हैं। मनेर पहले नगर पंचायत था, जिसमें 19 वार्ड थे लेकिन इस बार उसे नगर परिषद का दर्जा दे दिया गया है। पटना में चार ऐसे नगर परिषद और नगर पंचायत हैं, जिसका निर्माण फिर से किया गया है। इसमें बिहटा को नया नगर परिषद पालीगंज को नगर पंचायत, संपतचक को नगर परिषद और पुनपुन को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें मसौढ़ी और मनेर ऐसा है, जिसे उत्क्रमित किया गया है। यहां वार्ड का विस्तार किया गया है। मसौढ़ी में 18 नए वार्ड बनाए गए हैं।

टैग्स