ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना में 9 नए कोरोना केस : 2 प्राइवेट अस्पतालों में मिले संक्रमित, एक केस सेंट्रल हॉस्पिटल में

PATNA : पटना में एक कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। इनमें से तीन केस अस्पतालों में डिटेक्ट किए गए। राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल राजेश्वर अस्पताल में एक शख्स को कोरोना पॉ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में एक कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। इनमें से तीन केस अस्पतालों में डिटेक्ट किए गए। राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल राजेश्वर अस्पताल में एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि विक्रम के एक प्राइवेट अस्पताल में 16 साल के किशोर को संक्रमित पाया गया। इसके अलावा रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मी को करबिगहिया स्थित सेंट्रल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पॉजिटिव पाया गया है। 


रेलवे के रिटायर्ड कर्मी को पॉजिटिव पाया गया है उनकी उम्र 68 साल है। 28 मई को उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अन्य रिटायर्ड रेलकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है उनकी उम्र 60 साल है। 68 साल के मरीज मोकामा के रहने वाले हैं जबकि दूसरे मरीज जमालपुर के।


राजेश्वर अस्पताल में जिस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह आलमगंज के कागजीबाग मोहल्ले का रहने वाला है। 52 साल के इस शख्स को हार्ट के इलाज के लिए राजेश्वर अस्पताल लाया गया था जहां उसका सैंपल लिया गया। रविवार की शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह शख्स राशन की दुकान चलाता है। जिला प्रशासन में कागजीबाग मोहल्ले के उस इलाके को सील कर दिया है और साथ ही साथ वहां के लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। विक्रम के एक निजी अस्पताल में दृश्य किशोर को पॉजिटिव पाया गया वह अपने मुंह में एक जख्म का इलाज कराने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यह किशोर दवा के रिएक्शन होने की वजह से इलाज कराने 13 मई को एम्स गया था और उसे वहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। तीन बार उसकी कोरोना जांच की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई। आखिरकार 29 मई को चौथी जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया।

टैग्स