ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

खुल गया पटना का राजा बाजार, खाजपुरा से जगदेव पथ का इलाका अभी भी बंद रहेगा

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण पटना के राजा बाजार इलाके को जिला प्रशासन ने बंद कर दिया था. बेली रोड से जुड़े राजा बाजार इलाके में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने य

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण पटना के राजा बाजार इलाके को जिला प्रशासन ने बंद कर दिया था. बेली रोड से जुड़े राजा बाजार इलाके में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला किया था. लेकिन अब राजा बाजार के लोगों को बड़ी राहत मिली है. पटना के डीएम कुमार रवि ने आज खुद शेखपुरा मोड़ से लेकर आशियाना दीघा मोड़ तक की बैरिकेडिंग हटवाई.

हालांकि पटना जिला प्रशासन ने अभी भी खाजपुरा से लेकर जगदेव पथ के इलाके को बंद रखने का फैसला किया है. इस इलाके में बाजार अभी भी नहीं खुलेंगे. आपको बता दें कि राजा बाजार से सटे खाजपुरा इलाके में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आए थे. राजा बाजार के मछली के लिए और दुर्गा श्रम गली में भी कोरोना के मरीज पाए गए थे. आईजीआईएमएस में भी कोरोना का संक्रमण पहुंचा था जिसके बाद बेली रोड में राजा बाजार इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिली है.

पटना डीएम कुमार रवि ने कहा है कि इस पूरे इलाके में अब कोरोना का कोई मरीज नहीं है. जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आशियाना दीघा मोड़ तक बैरिकेडिंग खोली गई है और यातायात को सुचारू किया गया है. हालांकि कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी. कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और साथ ही साथ बैंकिंग सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है.

टैग्स