ब्रेकिंग
Bihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसद

पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां; दो लोगों की मौत की खबर

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना जंक्शन के पास भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल

पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां; दो लोगों की मौत की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना जंक्शन के पास भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।


दरअसल, भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण बिहार में लगातार अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी इलाके में आग अपना कहर बरपा रही है। अगलगी की घटनाओं में अबतक कई जानें भी जा चुकी हैं। ताजा घटना राजधानी पटना में हुई है, जहां पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल के एक हिस्से में अचानक आग लग गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। आगलगी की इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दमकल की टीम ने अबतक कई लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अग्निशमन के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि 20 से 30 लोगों को अभी तक निकल कर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।