ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

Bihar News: घर के अंदर चल रहा था शराब और गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार, पुलिस ने मारा छापा; पति-पत्नी गिरफ्तार

Bihar Crime News: राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़े अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। एक घर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और शराब बरामद हुई है, जिसके बाद पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे...

Bihar News: घर के अंदर चल रहा था शराब और गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार, पुलिस ने मारा छापा; पति-पत्नी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना में पुलिस ने अवैध तरीके से चल रहे गैस सिलेंडर और शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के रवि चौक नाला के पास एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 56 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है.


बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और उसकी पत्नी बबली के रूप में हुई है.


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले करीब दो साल से अवैध रूप से गैस सिलेंडर और शराब की खरीद-बिक्री में शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और शराब देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.


जांच में सामने आया है कि आरोपी गैस सिलेंडरों को जमा कर रखते थे और जरूरतमंद लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें लगा कि आने वाले समय में गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ेगी, जिससे ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में सिलेंडर इकट्ठा करना शुरू कर दिया.


आरोप है कि एक सिलेंडर को 2500 से 3000 रुपये तक में बेचा जाता था. इससे अवैध रूप से काफी कमाई की जा रही थी.


मामले की जानकारी मिलने के बाद टाउन डीएसपी-1 डॉ. अन्नू कुमारी के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक और शास्त्रीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने मकान में छापेमारी कर कार्रवाई की.


छापेमारी के दौरान इंडियन ऑयल और भारत गैस कंपनी के कुल 56 सिलेंडर बरामद किए गए. इसके अलावा घर से विदेशी शराब की खेप भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही गैस सिलेंडर और शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है.


फिलहाल गिरफ्तार पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.