ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

पटना के दीदारगंज फ्लाईओवर के पास मध निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 663 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। करीब 75 लाख रुपये की इस खेप को राजस्थान से दरभंगा ले जाया जा रहा था। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मध निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 663 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई दीदारगंज फ्लाईओवर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई।


छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने शराब से लदे ट्रक को जब्त कर लिया और उसके चालक मोहन लाल जोशी, निवासी राजस्थान, को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।


राजस्थान से दरभंगा लाई जा रही थी शराब

सहायक आयुक्त, मध निषेध एवं उत्पाद विभाग प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया है कि शराब की खेप राजस्थान के सलूम्बर से लोड की गई थी और इसे पटना के रास्ते गांधी सेतु होकर दरभंगा में उतारा जाना था।


उन्होंने बताया कि बरामद कार्टनों पर “For Sale Punjab” अंकित है। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रहा है, ताकि पूरे गिरोह का पता लगाया जा सके।


लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर लाई जा रही थी खेप

जांच में खुलासा हुआ कि शराब की खेप को बेहद सुनियोजित तरीके से ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा था। शराब के कार्टनों को लकड़ी के बुरादे से भरी बोरियों के बीच, प्लाई बोर्ड और लोहे के बने विशेष फ्रेम के अंदर छिपाया गया था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।


मध निषेध एवं उत्पाद विभाग का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट