ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना हाईकोर्ट में स्टूडियो कोर्ट, देश में ऐसा पहले कहीं नहीं हुआ

PATNA : देश में पहली बार पटना हाई कोर्ट में स्टूडियो कोर्ट की शुरूआत की गई है. हाईकोर्ट परिसर स्थित एक न्याय कक्ष में जज को बैठने तथा दूसरे कोर्ट रुम में वकीलों को बैठने की व्यवस्था की गई है.

पटना हाईकोर्ट में स्टूडियो कोर्ट, देश में ऐसा पहले कहीं नहीं हुआ
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश में पहली बार पटना हाई कोर्ट में स्टूडियो कोर्ट की शुरूआत की गई है. हाईकोर्ट परिसर स्थित एक न्याय कक्ष में जज को बैठने तथा दूसरे कोर्ट रुम में वकीलों को बैठने की व्यवस्था की गई है. 

एक रुम से दूसरे रुम में वकील अपना पक्ष वीडियो सिस्टम से रखेंगे और जज केस की सुनवाई कर अपना फैसला देंगे. इस पूरे सिस्टम का नाम स्टूडियो कोर्ट रखा गया है. इसकी शुरूआत करते हुए मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में एक खंडपीठ का गठन किया गया है. वहीं दो एकलपीठ भी बनाया गया है, जो वकील अपने घर की बजाय कोर्ट में आकर बहस करना चाहते थे, उनके लिए यह व्यवस्था की गई है. वहीं इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई जारी रहेगी.

बता दें कि कोरोना संकट के इस समय में कुछ युवा वकील फिजिकल कोर्ट शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद स्टूडियो कोर्ट की शुरूआत की गई है. वकील की आपसी सहमति से स्टूडियो कोर्ट में केस की सुनवाई सूचीबद्ध की जाएगी. वकील ई पास लेकर हाई कोर्ट परिसर में प्रवेश कर पाएंगे.